जीआईसी बर्दाखान में पीटीए की नई कार्यकारिणी का भी गठन
भवान कालाकोटी लगातार 16वीं बार बने पीटीए के अध्यक्ष
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। जीआईसी बर्दाखान में पीटीए (अभिभावक-शिक्षक संघ) ने स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। पीटीए की बैठक में स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति सहित शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए आवाज उठाई गई। बाद में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भवान कालाकोटी को लगातार 16वीं बार पीटीए का अध्यक्ष चुना गया। उन्हें सर्वसम्मति से ये जिम्मेदारी दी गई।

प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम गोस्वामी की अध्यक्षता ओर दुर्गेश जोशी के संचालन में हुई बैठक में सबसे पहले वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों पर सभी ने प्रसन्नता जताते हुए शिक्षकों को बधाई दी गई। नए अध्यक्ष भवान कालाकोटी ने शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के अलावा छात्रों में नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही खेल मैदान के निर्माण के लिए प्रयास करने की बात कही। बैठक में दीपक पंत, पुष्कर जोशी, प्रताप सिंह, नारायण सिंह, भुवन सिंह, उमेद सिंह, संजय सिंह, ललित प्रसाद, राजेंद्र गहतोड़ी, देवेंद्र पुनेठा, किरन गडकोटी, बबीता वर्मा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.