टनकपुर में मृत मिला नेपाल के जिला बदिया निवासी 28 साल का राजेश कुमार
परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर नगर क्षेत्र में एक नेपाली नागरिक मृत हाल में मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।
जानकारी के मुताबिक 17 मई की रात स्थानीय लोगों ने किसी युवक के अचेत हाल में होने की सूचना पुलिस को दी। युवक अचेत कैसे हुआ, इसक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई थी। डॉ. मोहम्मद उमर ने युवक को मृत घोषित किया। मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार (28) पुत्र फकीरे तेली, निवासी वार्ड नंबर-10 रत्नापुर, थाना गुलरिया, जिला बदिया, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। आज 18 कई के पूर्वान्ह नेपाल से परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव को सुर्पुद्ध किया गया। मृतक के परिजनों के मुताबिक राजेश घूमने के लिए टनकपुर आया था। परिजन शव को अपने साथ ले गए हैं। मामले की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
© 2026. All Rights Reserved.