Tuesday Jul 21, 2026

चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा से 43 इंजेक्शन सहित गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में एक व्यक्ति को नशे के इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार किया गया है। बनबसा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बनबसा रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को नशे के 43 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। 

आरोपित रवि सिंह भाट (32) पुत्र भैरव सिंह निवासी ग्राम गोवरिया ओडा नंबर 18 भीमदत्त पालिका महेंद्रनगर नेपाल के खिलाफ NDPS की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, निर्मल सिंह लटवाल, अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.