3 नेपाली मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
पाटी में BSNLकी लाइन बिछाने के काम के दौरान हुई दुर्घटना
पाटी क्षेत्र में बीते 1 महीने में करंट लगने से मजबूर की मौत का यह दूसरा वाकया
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) की लाइन बिछाने के काम के दौरान करंट की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर की हो गई है। इसके अलावा 3 अन्य नेपाली मजदूर जख्मी हो गए हैं। ऊर्जा निगम के लोहाघाट के उप खंड अभियंता मयंक भट्ट ने बताया कि पोल खड़ा करते वक्त पोल गिर गया और बिजली की लाइन में छू गया। इससे एक मजदूर की मौत 3 अन्य घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक BSNL पाटी क्षेत्र में लाइन बिछाने का काम कर रहा था। खंभा खड़ा करने के दौरान पोल टेढ़ा हो गया और बिजली के हाईटेंशन लाइन के खंभे से छू गया। जिससे एक नेपाली श्रमिक सुशील साही (19) पुत्र गोरख निवासी जागरी जमला करनाली नेपाल करंट की चपेट में आ गए। और उनकी पाटी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
इसके अलावा 3 (धनजीत बूढ़ा, उपेंद्र बहादुर साही एवं कमल साही) अन्य नेपाली मजदूर घायल हो गए। तीनों घायल श्रमिकों को तुरंत पाटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक श्रमिक को लोहाघाट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष 2 मजदूर खतरे से बाहर हैं। पाटी के थानाध्यक्ष रमेश बेलवाल ने बताया कि पंचनामा भरने के बाड शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी में भेजा गया है। पाटी क्षेत्र में बीते 1 महीने में करंट लगने से मजबूर की मौत का यह दूसरा वाकया है।
© 2026. All Rights Reserved.