Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिले के नेपाल से लगे टनकपुर शारदा बैराज में फंसा मिला शव

29 मई को नेपाल के परी गांव में चाचा के साथ डूब गए थे ओम प्रकाश

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नेपाल की APF (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के जवान का शव टनकपुर स्थित शारदा बैराज से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

ओम प्रकाश पुन। (फाइल फोटो)

 

जानकारी के मुताबिक शारदा बैराज से एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नेपाल की APF के जवान ओमप्रकाश पुन (28) पुत्र प्रेम बहादुर पुन अलीताल गांव ओड़ा नंबर 3 चनला गांव डढ़ेलधुरा नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर परिजन टनकपुर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई महेंद्र पुन ने बताया कि 29 मई को ओम प्रकाश और उसके चाचा तीर्थ थापा (65) परी गांव में नहाने गए थे, जहां दोनों डूब गए। जिनकी काफी खोजबीन की गई। सोमवार को तीर्थ थापा का शव नेपाल में नदी के किनारे तैरता हुआ मिला है। जबकि ओम प्रकाश का शारदा बैराज में मिला है। ओम प्रकाश का एक बेटा है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.