Thursday Aug 27, 2026

लोहाघाट के मेडिकल स्टोर के निलंबन के लिए औषधि लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भेजा पत्र

औषधि विभाग ने लोहाघाट के 4 और बाराकोट के 3 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/बारकोट। फार्मासिस्ट न प्रोपराइटर फिर भी चल रहा था मेडिकल स्टोर। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की चंपावत एवं नैनीताल की टीम के औचक मुआयने में आज 23 जून को एक मेडिकल स्टोर के ये हाल थे। चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि लोहाघाट उप जिला अस्पताल के पास के एक मेडिकल स्टोर में इन दो कमियों के चलते बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नोटिस भेजने के साथ ही मेडिकल स्टोर के निलंबन के लिए DLA (औषधि लाइसेंसिंग प्राधिकरण) को पत्र भेजा जा रहा है।

मुआयना करतीं औषधि निरीक्षक हर्षिता एवं अर्चना उप्पल ।

टीम ने कुल 7 (लोहाघाट के 4 और बाराकोट के 3) मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। एक को छोड़ कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। MTP (Medical Termination of Pregnancy) किट की नियमविरुद्ध बिक्री को लेकर भी निरीक्षण किया गया, कहीं भी कोई खामी नहीं मिली। बताया गया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के प्रिस्क्रिप्शन के बगैर MTP किट की बिक्री नहीं की जा सकती है।

निरीक्षण दल में चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता के अलावा नैनीताल की औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.