'नशा हटाओ-जीवन बचाओ' ने श्यामलाताल क्षेत्र में चलाया अभियान
स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी द्वारकेश्वरानंद ने कहा-जागरूकता से प्रेरित होंगे युवा
देवभूमि टुडे
चंपावत। 'नशा हटाओ-जीवन बचाओ' ने सामाजिक अभियान के तहत श्यामलाताल झील के किनारे नशा हटाओ अभियान चलाया गया। नशा हटाओ-जीवन बचाओ' के संयोजक एवं GIC सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कहा कि नशा नाश करता है। शरीर का, सेहत का, मन का और सद् विचारों से दूर करता है। उन्होंने विकारों से बचने के लिए नशे से बचने की नसीहत दी।


प्रकृति, अध्यात्म और पर्यटन के केंद्र स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी द्वारकेश्वरानंद ने सामाजिक अभियान की सराहना की। कहा कि यह जागरूकता युवाओं को प्रेरित करेगी। साथ ही सामाजिक परिवर्तन लाने में भी बहुत मददगार बनेगी। उन्होंने लोगों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार बताते हुए कहा कि एक सशक्त और विकसित समाज के निर्माण के लिए युवाओं का चरित्र निर्माण होना और उनका नशामुक्त रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि राष्ट्र की वास्तविक व ऊर्जावान शक्ति युवाओं में निहित होती है। कार्यक्रम में स्वामी शुभोजित, डॉ. मनुश्रवा आर्य, सिद्धार्थ आर्य, अरविंद आर्य, संदीप, साक्षी, एकता, शिवानी, सरोज, जाह्नवी, शिक्षा, संस्कृति, स्वस्ति व कुसुम देवी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.