कल मां नंदा-सुनंदा की डोलायात्रा निकलेगी
बालेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया कन्या पूजन
देवभूमि टुडे
चंपावत। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान आज 20 सितंबर को चंपावत के बालेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी और विनोद पांडेय ने शास्त्रोक्त विधि से मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर कन्या पूजन भी किया गया।
देव डांगरों के शरीर में अवतरित देवी देवताओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्रकाश चौधरी, एनडी गड़कोटी, विजय वर्मा, मयूख चौधरी, मनमोहन बोहरा, विकास साह, कमल पटवा, बसंत लाल, नीरज जोशी, प्यारे लाल वर्मा, तुषार वर्मा, अंकित पांडेय, प्रखर वर्मा, नितिन साह, विनोद वर्मा आदि ने पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत प्रकाश गिरी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। सुबह से ही मंदिर में भक्ताें की भीड़ लगी रही। देर शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चला।


आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि कल 21 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की डोलायात्रा निकाली जाएगी। 22 को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन में दर्जा राज्यमंत्री महराना, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, एबीसी अल्मामेटर स्कूल के प्रबंधक डॉ. मदन सिंह महर, यूसीसीएस स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, व्यापारी प्रकाश पांडेय, देवेंद्र वर्मा, मयूख चौधरी, दीपक वर्मा, कमल पटवा, बसंत वर्मा, प्रकाश पटवा, कैलाश पांडेय आदि सहयोग में जुटे रहे।
© 2026. All Rights Reserved.