Sunday Sep 13, 2026

ह्दयगति रूकने से हल्द्वानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी चंपावत सहित कई जिलों में सेवा दे चुके थे

मिलनसार, मृदलु व्यवहार और कर्मठ डीआईओ के निधन सो पत्रकारों में शोक की लहर

देवभूमि टुडे

चंपावत/हल्द्वानी/पिथौरागढ़। हल्द्वानी से बेहद दुखद खबर आ रही है। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी (52) नहीं रहे। ह्दयगति रूकने से आज 12 सितंबर के पूर्वान्ह उन्होंने दम तोड़ दिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आननफानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, चंपावत के डीएम मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय आदि ने शोक जताया है।

 

गिरिजा शंकर जोशी। (फाइल फोटो)

मिलनसार, मृदलु व्यवहार और कर्मठत डीआईओ गिरिजा शंकर जोशी चंपावत में लंबे समय तक जिला सूचनाधिकारी रह चुके हैं। उनके निधन सो पत्रकारों में शोक की लहर है। एडीआईओ आशा गोस्वामी, सीजेडपीए के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, नेशनिलस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, पंकज पाठक, दिनेश भट्ट, बृजेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, सतीश जोशी, योगेश जोशी, गणेश दत्त पांडेय, नवल जोशी, गौरी शंकर जोशी, राजीव मुरारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, भुवन पाटनी, दिनेश खर्कवाल, रवींद्र सिंह धामी, दीपक धामी, विनोद काला, सुरेश गड़कोटी, चंद्रशेखर जोशी आदि ने शोक जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.