Saturday Jun 27, 2026

चंपावत जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका के सभासदों ने चेयरमैन और ईओ को ज्ञापन दिया

10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 3 जून से आंदोलन की चेतावनी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका टनकपुर के सभासदों ने समयावधि समाप्त होने के बावजूद नया सफाई ठेका करने के बजाय उसके नवीनीकरण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अविलंब नियमानुसार नया सफाई ठेका कराने की मांग की है। इसके अलावा 9 अन्य मांगों को लेकर सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। मांगों पर 5 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन मे चर्चित शर्मा, वकील अहमद, हसीब अहमद, दिलदार अली, सब्या वाल्मिकी, शैलेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर है।

ज्ञापन देते सभासद।

ये हैं प्रमुख मांगें:

1.नया सफाई ठेका कराया जाएं।

2.मच्छरों से निपटने के कीटनाशक दवाएं एवं अन्य उपाय किए जाएं।

3.पानी के कूलर लगाए जाएं।

4.बोर्ड प्रस्ताव के मुताबिक 40 ठेली की खरीद की जाए।

5.बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के बावजूद 200 स्ट्रीट पोल नहीं लगे हैं।

6.बोर्ड द्वारा पारित 50 बैंच के प्रस्ताव पर भी अमल नहीं हो सका है।

7.कार्यावधि में नदारद रहने वाले पालिका कर्मियों पर कार्रवाई।

8.बोर्ड बैठक नियमित रूप से हर माह की जाए।

9.बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा रखे गए प्रस्तावों में हुई कार्रवाई की जानकारी बैठक के 10 दिनों के भीतर संबंधित सभासदों को दी जाए।

क्या कहते हैं अधिशासी अधिकारी:

टनकपुर पालिका के सभासदों ने कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। सफाई व्यवस्थ सहित इन तमाम मांगों को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया है। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए नए ठेके की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। निविदा पूरी होने पर सफाई का नया ठेका शुरू कर दिया जाएगा। जहां तक मासिक बैठक की बात है, बैठक आहूत करने का अधिकार पालिकाध्यक्ष को है।

ऋषभ उनियाल,

ईओ, नगर पालिका, टनकपुर।

EO ऋषभ उनियाल।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.