Monday Aug 3, 2026

एनयूजे के लोहाघाट में हुए प्रांतीय सम्मेलन में पत्रकार हितों पर मंथन, कई प्रस्ताव भी पारित हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में तथ्यपरक और वास्तविकता को उजागर करने वाली पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। एनयूजे (नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ  जनज़्लिस्ट्स) के आज 2 अगस्त को हुए प्रांतीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में कई सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पत्रकारों को सुविधा देने के लिए टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। सम्मेलन में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई।

NUJ सम्मेलन।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने भी विचार रखे। एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने संगठन की भूमिका और बदलते दौर में पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट ने पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष जगदीश राय की अध्यक्षता और प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट के संचालन में हुए सम्मेलन में पत्रकारों को संगठन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया।

मौजूद थे ये पत्रकार:

प्रदेश कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मानंद खोलिया, स्वराज पाल, नीटू धीमान, कपिल, शंकर भट्ट, गणेश रावत, गौरी शंकर पंत, हयात राम, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, विनोद चतुर्वेदी, नवीन जोशी, नवल जोशी, सुरेश गड़कोटी, नवनीत गहतोड़ी, नरेंद्र बिष्ट, ललित मोहन जोशी, मनोज राय, मनोज कापड़ी, कमलेश भट्ट, दिनेश भट्ट, हयात राम, सुरेश जोशी आदि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.