Friday Oct 2, 2026

टनकपुर छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने ABVP को कांटे के मुकाबले में हराया

ध्यान सिंह बोहरा ने सुमित सिंह नायक को 15 वोटों से पछाड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। बवाल, भारी हंगामे, विवाद और तमाम नाटकीय घटनाक्रम के बीच अंतत: टनकपुर राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनावों के विवाद का पटाक्षेप हो गया। आधी रात बाद नतीजे घोषित किए गए। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची जारी की।

अध्यक्ष सहित ज्यादातर पदों में NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के प्रत्याशियों को शिकस्त दी। NSUI के ध्यान सिंह बोहरा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कांटे के मुकाबले में उन्होंने ABVP के सुमित नायक को 15 वोटों से हराया। ध्यान सिंह बोहरा को 499 वोट मिले। जबकि सुमित सिंह नायक को 484 वोट मिले।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ध्यान सिंह बोहरा।

पूर्व MLA हेमेश खर्कवाल के साथ NSUI के विजयी प्रत्याशी।

इससे पूर्व कल 29 सितंबर को मतगणना पूरी होने के बाद ABVP ने गिनती में गड़बड़ी और फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। पुनर्मतगणना की मांग करते हुए  धरना दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि चुनाव की समूची प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से और नियमों के मुताबिक की गई है। चुनाव नियमों के मुताबिक 3 वोटों से अधिक के अंतर में दुबारा मतगणना संभव नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बवाल थमा नहीं। कई घंटे तक हुए टकराव के बीच मतदान अवधि की वीडियों को दुबारा देखा गया। जिसके बाद किसी तरह विवाद शांत हुआ। 29 सितंबर को हुए चुनाव में 1172 में 986 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले।

ये है निर्वाचित छात्रसंघ:

1.अध्यक्ष: ध्यान सिंह (499), सुमित नायक (484)

2.उपाध्यक्ष: संदीप सिंह (453),

रोहन गड़कोटी (394), साहिल महर (95)

3.छात्रा उपाध्यक्ष: रितिका (494), कंगना गुप्ता (447)

4.सचिव: सुशील जोशी (476), वंश शर्मा (464)

5.संयुक्त सचिव: रिया आर्या (501), लक्षिता जोशी (445)

6.कोषाध्यक्ष: नीतू बिष्ट (646), मुस्कान (312) 7.सांस्कृतिक सचिव: आशीष कुमार आर्या (निर्विरोध) 

8.विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: बबीता (515), निर्मला महराना (415)।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.