हरिद्वार में होने वाले अधिवेशन में चंपावत के दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय को विशिष्ट अतिथि का न्यौता दिया गया
NHM कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने दिया आमंत्रण
देवभूमि टुडे
चंपावत/हरिद्वार। NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अधिवेशन 18 अक्टूबर को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम हरिद्वार में होगा। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामनारायण पाण्डे को अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यौता दिया गया है।
NHM कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रेम बल्लभ भट्ट और अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम संजीवन नौटियाल और प्रांतीय महामंत्री रविंद्र वशिष्ठ की ओर से आमंत्रण पत्र दिया। न्यौते को स्वीकार करने के साथ ही दर्जा मंत्री पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदेश के अंतिम छोर तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में रीढ़ की हड्डी साबित हो रहा है।

अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे। जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट ने कहा कि वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने NHM कर्मियों की समस्याओं के समाधान में सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आमंत्रण देने वालों में कोर कमेटी सदस्य गौरव पाण्डेय, महासचिव दिनेश चन्द्र, संगठन मंत्री जीवन बगोली, सचिव जगदीश जोशी आदि मौजूद थे। 18 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
© 2026. All Rights Reserved.