Thursday Jul 9, 2026

चंपावत जिले में मौसम के मद्देनजर इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

चंपावत जिले में सबसे ज्यादा 56 मिलीमीटर बारिश बनबसा में

देवभूमि टुडे

चंपावत। बीती रात और आज 9 जुलाई की सुबह चंपावत जिले के सभी हिस्सों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश मैदानी क्षेत्र बनबसा में हुई। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे अधिक बारिश चंपावत में हुई।

जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग खुले हैं। अलबत्ता एक ग्रामीण सड़क (लफड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत) बंद है। लोनिवि के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया का कहना है कि इस रोड को खोलने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई है। जल्द ही रोड आवाजाही के लिए सुचारू हो जाएगी।

 

वहीं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक ( कक्षा 1 से 12 तक) के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज 9 जुलाई को बंद रखे गए हैं।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (9 जुलाई सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:  49.00 मिलीमीटर

लोहाघाट: 25.00 मिलीमीटर

पाटी      :16.00 मिलीमीटर

टनकपुर: 38.00 मिलीमीटर

बनबसा: 56.00 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.