Friday Sep 4, 2026

नगर पालिका प्रवर्तन दल ने चंपावत में चलाया अभियान, 5700 रुपये का अर्थदंड भी वसूला

देवभूमि टुडे

चंपावत। नगर पालिका के प्रवर्तन दल ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। आज 3 सितंबर को चलाए अभियान में कुल 19 चालान किए गए।

निरीक्षण करते पालिका के अधिकारी।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि 18 चालान प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और एक चालान अतिक्रमण को लेकर किया गया। इस दौरान कुल 5700 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। नगर पालिका ने नागरिकों एवं व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने और नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साथ ही कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में कर एवं राजस्व निरीक्षक ममता जोशी, अवर अभियंता आशीष धीमान, कर संग्रहकर्ता प्रकाश गिरी, पवन पांडे, प्रकाश नाथ, शांति देवी और नरेश शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.