Wednesday Aug 26, 2026

पाइप लाइन बिछाने के काम के चलते के कई हिस्सों में खोदे गड्ढों को भरने के बावजूद असमतल और उबड़खाबड़ है रोड

चंपावत में पेयजल योजना का काम करा रही UUSDA

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों मामूली बारिश में पैदल आवाजाही मुश्किल भरी हो रही है। खासकर नन्हें स्कूली बच्चों को ये दुश्वारी सबसे ज्यादा है। नागरिकों ने रोड की खस्ताहालत में सुधार करने की मांग की है।

चंपावत में पिछले साल से पेयजल योजना का काम चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए NH सहित शहर के कई हिस्सों में खुदाई की गई। यद्यपि कार्यदाई एजेंसी UUSDA ने खोदे गड्ढों को भर दिया है, लेकिन कई स्थानों में रोड असमतल है। उबड़खाबड़ और असमतल होने से NH पर वन विभाग के कार्यालय के आसपास एवं कई जगह सड़क पर बारिश होने पर कीचड़ हो रहा है। जिससे स्कूली बच्चों सहित आम राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रोड में कीचड़।

 

क्या कहते हैं जन प्रतिनिधि:

चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल का कहना है कि पेयजल लाइन की खुदाई के बाद ठीक तरह से उसे नहीं भरने से चंपावत शहर क्षेत्र में सड़क पर  खतरा बना हुआ है। उन्होंने खोदी हुई सड़क को ठीक से समतल करने और बारिश में कीचड़ न हो, इसके लिए पुष्ता प्रबंध करने की मांग की है।

बहादुर सिंह फर्त्याल।

क्या कहते हैं अधिकारी:

शहर में निर्माणाधीन पेयजल योजना का काम चल रहा है। इसके लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लाइन बिछाने के बाद उस स्थान को भली प्रकार से भरा जा रहा है। लेकिन कुछ जगह रोड में मिट्टी, घूल एवं बारिश में कीचड़ की शिकायत आई है। ऐसे सभी स्थानों में जल्द से जल मरम्मत कराई जा रही है।

अंकित आर्य,

परियोजना निदेशक,

UUSDA, चंपावत।

अंकित आर्य।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.