टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग के पास हुआ हादसा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग के पास एक बाइक के रपटने से बाइक सवार घायल हो गया। जख्मी व्यक्ति को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक आज 8 जुलाई को एनएच पर टनकपुर से करीब 24 दूर सूखीढांग के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एक बाइक एकाएक रपट गई। दुर्घटना में मोटर साइकिल चला रहे लक्ष्मण सिंह (35) पुत्र बिशन सिंह चोटिल हो गए। लक्ष्मण सिंह अपने रिश्तेदार सुंदर सिंह के घर खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहे थे। उन्हें तुरंत ही टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. आफताब आलम ने सिर में गंभीर चोटों को देखते हुए सीटी स्कैन की जरूरत बताई। सीटी स्कैन के लिए लक्ष्मण सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.