Thursday Oct 29, 2026

पाटी के करौली गांव का मामला, लोहाघाट में हो रहा पोस्टमार्टम, शिशु की हालत ठीक

रक्तस्राव के अलावा अस्पताल लाने में देरी को मौत की वजह माना जा रहा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। शिशु को जन्म देने के करीब 6 घंटे बाद पाटी क्षेत्र की एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका की 2 साल पूर्व ही शादी हुई थी। इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का लोहाघाट में पोस्टमार्ट कराया जा रहा है। अलबत्ता नवजात शिशु ठीक हाल में है।

 

जानकारी के मुताबिक नीमा देवी (24) पत्नी तिलकराज निवासी करौली भुम्वाड़ी पाटी ने ने 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात ने शिशु को जन्म दिया था। प्रसव दाई ने घर में ही कराया था, लेकिन हालत बिगडऩे पर प्रसूता को आज 28 अक्टूबर की सुबह करीब 8:50 बजे पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पहुंचने से पूर्व मौत हो गई थी। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ के मुताबिक प्रसूता की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को लोहाघाट ले जाया गया। वहींइस घटना से परिवार में मातम पसर गया। बताया गया कि महिला दो माह पूर्व ही अपने मायके मूलाकोट के पटनगांव से ससुराल करौली भुम्वाड़ी आई थी। कहा जा रहा है कि अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हुई है। साथ ही प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी की गई।

क्या कहते हैं सीएमओ:

पाटी क्षेत्र के करौली गांव की एक प्रसूूता नीमा देवी की मौत आज सुबह 8:50 बजे पाटी अस्पताल पहुंचने से पहले हुई थी। मृतका दो महीने पहले अपने मायके मूलाकोट के पटनगांव से ससुराल भुम्वाड़ी के करौली आई थी। यद्यपि महिला का पंजीकरण मूलाकोट था, लेकिन करौली ससुराल शिफ्ट होने के बाद भुम्वाड़ी की एएनएम को जानकारी दी गई थी। लेकिन नीमा देवी के परिजनों द्वारा एएनएम को कोई जानकारी नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के अलावा मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।

डॉ. देवेश चौहान,

मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.