टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया
चंपावत जिले के बेलखेत की घटना
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत से करीब 34 किमी दूर बेलखेत क्षेत्र में 12 अक्टूबर की देर शाम एक महिला द्वारा अपनी 2 नाबालिग बेटियों के साथ कीटनाशक के सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तीनों को निजी वाहन से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक पूजा (30) निवासी बेलखेत ने अपनी दो बेटियों के साथ घर पर रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में तीनों को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. आफताब आलम ने तीनों मरीजों का इलाज किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। कीटनाशक का सेवन क्यों किया गया? अनजाने में खाया गया या जानते-बूझते? यह अभी साफ नहीं है।
© 2026. All Rights Reserved.