चंपावत जिले में सबसे ज्यादा बारिश बनबसा में सबसे कम पाटी में
इजड़ा और मंच गांव में बिजली आपूर्ति बाधित
इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
देवभूमि टुडे
चंपावत। लगातार दूसरे दिन चंपावत जिले में जमकर बारिश हुई। पहाड़ से ज्यादा मैदान में बारिश हुई। बीते 24 घंटे में चंपावत जिले में सबसे ज्यादा 72 मिलीमीटर बारिश बनबसा में हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। पहाड़ में हल्की ठंड, तो मैदान में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अच्छी बात यह है कि बारिश के बावजूद जिले की सभी सड़के आवागमन के लिए खुली है। वहीं ये बारिश धान की रोपाई के लिए खासी मददगार है।
बारिश की वजह से खतरे को देखते हुए चंपावत जिले के इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बृहस्पतिवार को बंद किए गए हैं। इधर बाराकोट के इजड़ा और चंपावत के मंच गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित है।
चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (2 जुलाई सुबह 8 बजे तक)
चंपावत: 32 मिलीमीटर
लोहाघाट:13 मिलीमीटर
पाटी: 07 मिलीमीटर
टनकपुर:38 मिलीमीटर
बनबसा:72 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.