मूलनिवासी संघ उत्तराखंड ने टिहरी जिले के केतन लाल हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई की मांग की
DM के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
टिहरी के देवल गांव के केतन लाल की 7 जून को हुई थी निर्मम हत्या
यशवीर सिंह पंवार सहित कई आरोपितों की हो चुके है गिरफ्तारी
देवभूमि टुडे
चंपावत। मूलनिवासी संघ उत्तराखंड ने टिहरी जिले के प्रताप नगर निवासी केतन लाल हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कारवाई की मांग की है। इसे लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने DM मनीष कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

मूलनिवासी संघ उत्तराखंड ने घटना की निष्पक्ष जांच अनुसूचित जाति के किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है। इसके अलावा संघ ने टिहरी के इस नृशंस अपराध की त्वरित सुनवाई के लिये अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अनुसार विशेष न्यायालय का गठन करते हुए यथाशीघ्र सुनवाई करने का आग्रह किया है, ताकि दोषियों को तत्काल कठोर सजा एवं पीड़ित पक्ष को समय से इंसाफ मिल सके। संगठन ने कहा कि यह मामला एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत जघन्य अपराध की श्रेणी में आने के साथ ही सामाजिक सौहार्द को भी खराब करता है। ऐसे में जांच में किसी भी तरह लापरवाही होने पर मूलनिवासी संघ अपने सहयोगी संगठनो के साथ मिलकर आंदोलन के लिये मजबूर होगा। मूलनिवासी संघ उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में 17 जून को ज्ञापन देने वालों में सूरज कुमार, रमेश कोहली शामिल थे।
टिहरी के खोलगढ़ गांव के यशवीर सिंह पवांर एवं उसके परिवार पर आरोप है कि देवल गांव के केतन लाल की 7 जून को धोखे से घर बुलाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। टिहरी के लंबगांव थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने यशवीर सिंह पंवार व कुछ अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
© 2026. All Rights Reserved.