चंपावत की SP रेखा यादव का अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं अनुशासन पर खास फोकस
हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव और महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक Best Employee Of The Month April
देवभूमि टुडे
चंपावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने अपराध नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। आज 19 मई को पुलिस लाइन में हुई मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में SP ने पिछले माह हुई मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की।
अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक व अन्य प्रकार की समस्याओं की जानकारी ले समाधान किया गया। विगत माह में ड्यूटी के दौरान अहम भूमिका निभाने और ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव Best Employee Of The Month April 2026 और महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक Best Employee Of The Month April 2026 बनाया गया। इसके अलावा 6 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





गोष्ठी में SP ने दिए ये निर्देश:
1.पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों एवं प्रचलित अभियानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
2.ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज चिन्हित कर उनके विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर व पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर विधिक कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश।
3.किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं वैधानिक कार्रवाई।
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई व जन-जागरूकता।
4.JIMS पोर्टल पर सूचनाओं का समयबद्ध अपडेट एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण।
5.ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान।
6.NBW/BW की शत-प्रतिशत तामील एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन।
7.FSL में लंबित मामलों के शीघ्र परीक्षण के लिए पत्राचार करने के निर्देश।
8.संवेदनशील स्थानों, होटल, संस्थानों आदि में फायर ऑडिट एवं जागरूकता अभियान।
9.यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।
10.सोशल मीडिया पर भ्रामक/अवैधानिक पोस्ट करने वालों पर निगरानी।
11.सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही, अधिकाधिक ई-चालान, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी अभियान चलाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित अधिकारी-कर्मी:
1.हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव। (Best Employee Of The Month April 2026)
2.महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक। (Best Employee Of The Month April 2026)
3.उप निरीक्षक कमलेश भट्ट।
4.अपर उप निरीक्षक भुवन चंद्र पांडेय।
5.हेड कांस्टेबल घनश्याम आर्या।
6.कांस्टेबल नासिर हुसैन।
7.कांस्टेबल जीवन कुमार
8-लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार पांडेय।


मौजूद थे ये अधिकारी:
टनकपुर के क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा,LIU निरीक्षक राम प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, दूरसंचार निरीक्षक विजय सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद, रीडर सागर सिंह बिष्ट, प्रधान लिपिक बबीता आर्या के अलावा तमाम प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, SOG व शाखा प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.