Friday Oct 23, 2026

बाराकोट के बैड़ा बैंडवाल ग्रामसभा के दमनीगढ़ा तोक की घटना

इलाज के बाद बुजुर्ग महिला की हालत में सुधार

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के बैड़ा बैंडवाल ग्रामसभा के दमनीगढ़ा तोक में बंदर के हमले में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजनों ने घायल महिला को आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद बुजुर्गा की हालत में सुधार है।

 

जानकारी के अनुसार दमनीगढ़ा निवासी कलावती देवी (70) पत्नी स्वर्गीय खुशाल सिंह अधिकारी सुबह अपने घर के आंगन में धूप सेंक रही थीं। इसी दौरान एकाएक एक बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। बंदर ने कलावती देवी की पीठ पर दांतों से काटकर गंभीर घाव कर दिए। अस्पताल के मुताबिक चोटिल बुजुर्ग महिला की हालत में सुधार है। वहीं वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। कहा गया कि बंदरों के उत्पात को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.