शारदीय नवरात्र के मद्देनजर टनकपुर क्षेत्र में साफ-सफाई बेहतर करने शहीद कई निर्णय लिए गए
टनकपुर नगर पालिका की बैठक
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र के मद्देनजर टनकपुर क्षेत्र की साफ-सफाई को बेहतर करने के साथ टनकपुर क्षेत्र में पूर्णागिरी के श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। ये निर्णय आज 9 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर हुई टनकपुर नगर पालिका की बैठक में लिया गया।

बैठक में मेले के सुचारू संचालन और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अन्य तमाम व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की बात कही गई है। मेला क्षेत्र सहित समूचे शहर में कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव करने, रामलीला मैदान में मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने और पंचमुखी मंदिर से शारदा घाट तक हर रोज सफाई करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल के संचालन में हुई बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, मनोनीत सभासद रीता, आशा भट्ट, मुकेश साहू, निगम गुप्ता, धर्मपाल आर्य सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
© 2026. All Rights Reserved.