टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में हुई घटना
पुलिस कर रही मामले की जांच
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में रोडवेज चालक और परिचालक के मोबाइल फोन चोरी हो गए। दोनों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है।
रविवार की रात सहारनपुर डिपो की बस में चालक एवं परिचालक सोए हुए थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन चुरा लिए। बस के चालक आमोद कुमार और परिचालक संजय कुमार ने बताया कि वह बस के अंदर चालक के साथ सोए थे। रात में गहरी नींद के दौरान अज्ञात लोगों ने बस के चालक किए गए शीशे खोलकर मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। चालक ने बताया कि उनका फोन बस में ही चार्ज में लगा था। दोनों ने अज्ञात के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि फोन नंबरों को सर्विलांस में लगा दिया गया है। पुलिस विभाग के दावों के विपरीत पूर्णागिरी मेले के दौरान हुई इस घटना से रोडवेज बस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।
© 2026. All Rights Reserved.