Wednesday Aug 5, 2026

सीमा सुरक्षा बल और पवन गंगा एजुकेशनल सोसाइटी के बीच हुआ MoU

प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क और हॉस्टल शुल्क में छूट सहित कई प्रावधान शामिल हैं MoU में

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सीमा सुरक्षा बल) कार्मिकों और उनके परिवारों को पवन गंगा एजुकेशनल सोसाइटी शिक्षा के विशेष अवसर प्रदान कराएगा। इसे लेकर SSB की पंचम वाहिनी परिसर में दोनों पक्षों के बीच एक MoU (समझौता ज्ञापन) हुआ है। इस दौरान सोसाइटी की प्रतिनिधि स्वाति जोशी, सिनी निरामन एवं निशा शर्मा, SSB की संदीक्षा उपाध्यक्ष दीप्ति बरनवाल, गरिमा पांडेय, साक्षी चौहान, शिल्पा, हेमलता शर्मा एवं संदीक्षा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

SSB एवं पवन गंगा एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधि।

समझौते के मुताबिक बल कार्मिकों के बच्चों को सोसाइटी शिक्षा में विशेष रियायतें देगी। इसमें प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क और हॉस्टल शुल्क में छूट शामिल हैं। कार्यक्रम के पहले सत्र में सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने विद्यालयी और उच्च शिक्षा योजनाओं के अलावा शिक्षा के विकल्पों और प्रवेश प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी।

दूसरे सत्र में तमाम BOP (सीमा चौकियों) से जुड़े बल कार्मिक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की सुविधाओं, उपलब्ध पाठ्यक्रमों तथा प्लेसमेंट की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस समझौते का उद्देश्य बल कार्मिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। कार्यक्रम में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.