Thursday Aug 20, 2026

चंपावत ब्लॉक के 20 किमी दूर की घटना

पीड़िता का हो रहा चिकित्सकीय परीक्षण, फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं, तीन लोगों पर है आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर चंपावत ब्लॉक के एक ग्रामीण क्षेत्र की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप क्षेत्र के ही तीन लोगों पर है। पीड़िता के पिता की तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक नाबालिग का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विस्त्रित ब्यौरे का इंतजार है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.