फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
जिला मुख्यालय में होने वाले आंदोलन में 95% से अधिक कर्मियों के शामिल होने की उम्मीद
देवभूमि टुडे
चंपावत। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन आज 25 सितंबर को चंपावत सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गरजेगा। चंपावत में होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर संगठन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसोसिएशन के जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने उम्मीद जताई है कि धरने में जिले के 95% से अधिक कर्मियों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो कार्मिक धरने में प्रतिभाग नहीं करेंगे, तो उनके साथ भविष्य में विभागों द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
वहीं एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, नवीन कुमार सचिन कुमार, लोहाघाट में सुरेंद्र सौन, प्रकाश तड़ागी, बाराकोट में नागेंद्र जोशी, शुभम जोशी, राजेश कुमार चंचल मेहता, उमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में आंदोलन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के कर्मियों से सघन जन संपर्क किया गया है।



एसोसिएशन ने 7 सितंबर से गेट मीटिंग से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। एसोसिएशन ने मांगें नहीं माने जाने पर 5 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन और सचिवालय मार्च करने की चेतावनी दी। फिर भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 6 अक्टूबर से बेमियादी आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया है।
ये हैं प्रमुख मांगें:
कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन रुपये 2800, उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन, उपनिदेशक (प्रशासनिक) के वेतन लेवल-11, ग्रेड वेतन 6600 रुपये के पद का सृजन करने, गोल्डन कार्ड होने के बावजूद कार्मिकों को इलाज में होने वाली दुश्वारी सहित कुल 12 मांगें।
© 2026. All Rights Reserved.