Thursday Sep 24, 2026

7 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे मिनिस्ट्रियल कर्मी

12 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा आंदोलन

देवभूमि टुडे

चंपावत। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चंपावत में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। दूसरे चरण में कर्मचारियों ने आज 23 सितंबर को अपर सचिव वित्त मनमोहन मैनाली और सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल को ज्ञापन दिया। वहीं बुधवार को भी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा।

ज्ञापन देते मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के नेता।

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वेतनमान अपग्रेडेशन, पदोन्नति समय से करने, रिक्त पड़े मिनिस्ट्रीयल पदों को भरने और संवर्गीय भत्तों व सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट सहित कई कर्मचारी नेता थे। मिनिस्ट्रियल कर्मी 7 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। वहीं संगठन 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.