फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने विभिन्न लंबित मांगों का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
काला फीता बांध विरोध जताने के बाद 5 अक्टूबर को सचिवालय कूच करेंगे कर्मी
देवभूमि टुडे
चंपावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन विभिन्न लंबित मांगों का निराकरण न होने पर 7 सितंबर से आंदोलन करेगा। प्रांतीय कार्यकारिणी से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप चंपावत सहित सभी जिलों के कर्मचारी ये विरोध करेंगे।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सौन व महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने प्रांतीय नेतृत्व से मिले निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि 7 सितंबर से 19 सितंबर तक मिनिस्टीरियल कर्मचारी विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर काम करेंगे। जन जागरण अभियान के तहत विभागवार सांकेतिक गेट मीटिंग करेंगे। 21 सितंबर से 24 सितंबर तक राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेंगे। 25 सितंबर को जनपद और तहसील मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना होगा। DM और तहसीलदारों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 5 अक्टूबर को विभिन्न जिलों के कर्मचारी देहरादून में परेड ग्राउंड से सचिवालय तक निकलने वाले प्रदेश स्तरीय मार्च में शामिल होंगे। 5 अक्टूबर तक मांगाें का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
ये हैं प्रमुख मांगें:
मिनस्टीरियल कर्मचारी प्रधान सहायक एवं अधिकारी के पद को समाहित करते हुए पदनाम प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी करने। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित करते हुए पदनाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और एक पद प्रशासन लेवल-11 के अरिक्त पद का सृजन करने सहित 12 सूत्रीय मांगें।
© 2026. All Rights Reserved.