Tuesday Oct 13, 2026

कार्यकर्ताओं ने कहा-श्याम नारायण पांडेय के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी भाजपा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय को लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पांडेय के नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने कहा कि दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय संगठन को साथ लेकर चलने वाले नेत हैं। उन्हें संगठनात्मक कार्यों का लंबे समय का अनुभव है। उनके चुनाव प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

पांडेय को चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा मंत्री सुभाष बगौली, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, चंद्रशेखर बगौली, दीपक जोशी, दीपक सुतेड़ी, गौरव पांडेय, पंकज ढेक, रोहित खोलिया और सूरज कुमार आदि ने खुशी जताई।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.