शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देवी दर्शन करने के बाद धाम में समस्याएं भी सुनीं
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। मंत्री बनने के बाद पहली बार मां वाराही धाम पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देवी धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। हनुमान मंदिर से ढोल-नगाड़ों के बीच विभिन्न मार्गों से होते हुए वे समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मां वाराही धाम पहुंचे। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी ने पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद मंत्री ने ढोलीगांव क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मोहन सिंह बिष्ट, रमेश राणा, छत्तर सिंह, प्रकाश मेहरा, दीपक, नवीन राणा, विक्रम कठायत, नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, भगवान सिंह, राकेश बिष्ट, राजेंद्र चौहान, उत्तम राणा तथा दिनेश चम्याल मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.