चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अपनी मां कश्मीरा देवी की स्मृति में लगाया पौधा
देवभूमि टुडे
चंपावत। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी स्वर्गीय मां कश्मीरा देवी की स्मृति में कलक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां केवल जीवन ही नहीं देतीं, बल्कि हमें संस्कार और प्रकृति से जुडऩे की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य ही नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने का एक भावनात्मक प्रयास भी है। मंत्री ने सभी से अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की अपील भी की।
© 2026. All Rights Reserved.