टनकपुर की मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंप मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर की मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने शारदा नदी से खनन नवंबर से शुरू कराने का आग्रह किया है। इसे लेकर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में यूनियन ने 8 अक्टूबर को वन विभाग के शारदा के क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजा है।


टनकपुर शारदा क्षेत्र से खनन कार्य बीते कई वर्षो से दिसंबर से शुरू होता रहा है। खनन शक्तिमान यूनियन का कहना है कि मानसून अवधि के बाद खनन कार्य शुरू करने में होने वाली देरी से खनन व्यवसाइयों, वाहन संचालकों, चालकों और श्रमिकों को ही नहीं, टनकपुर के समूचे कारोबार को भी प्रत्यक्ष-परोक्ष नुकसान होता है। इसके चलते यूनियन ने वन विभाग शारदा क्षेत्र के अधिकारी को ज्ञापन भेज खनन दिसंबर के बजाय नवंबर में शुरू कराने की मांग की है। ऐसा करने से न केवल खनन कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा, बल्कि खनन निकासी के राजस्व में भी इजाफा होगा। इन तमाम फायदों के दृष्टिगत यूनियन ने खनन निकासी दिसंबर के बजाय नवंबर से शुरू कराने का आग्रह किया है।
© 2026. All Rights Reserved.