Saturday Jun 20, 2026

चंपावत के स्वर्गीय दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में अंडर-16 ट्रायल हुआ

जमीनी स्तर से फुटबॉल की प्रतिभाओं को निखार खिलाड़ियों को तैयार करना है मिनर्वा अकादमी का लक्ष्य

मिनर्वा अकादमी चंडीगढ़ में निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण एवं शिक्षण कार्य से लेकर आवासीय और भोजन की व्यवस्था होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने युवा प्रतिभाओं को तलाशने के लिए चंपावत के स्वर्गीय दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में ट्रायल लिया। लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने बताया कि आज 20 जून को हुए ट्रायल में 16 साल से कम उम्र के 168 युवाओं ने हिस्सा लिया। फिटनेस, फुटबॉल कौशल, खेल प्रदर्शन आदि के आधार पर 5 युवाओं ने क्वालिफाई किया। मानकों में फिट होने वाले युवाओं को मिनर्वा अकादमी चंडीगढ़ में निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण एवं शिक्षण कार्य कराएगी। साथ ही आवासीय और भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। ट्रायल में खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, नितेश ढेक, मुन्ना, नीरज जोशी आदि ने सहयोग किया।

ट्रायल में मौजूद खिलाड़ी।

मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के स्पोर्टिंग फीडर रोहित कार्की ने बताया कि अकादमी का लक्ष्य जमीनी स्तर से फुटबॉल की प्रतिभाओं को निखार खिलाड़ियों को तैयार करना है। 2015 में स्थापित मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब और अकादमी देश के युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है। ये ट्रायल भी फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने का एक मंच है। रोहित कार्की ने बताया कि कल 21 जून को ये ट्रायल पिथौरागढ़ में और 23 जून को हल्द्वानी में होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.