पत्नी के स्टेशन में छूटने से बनबसा में चलती ट्रेन से कूदा अधेड़
घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद लगाने से सीतापुर का एक व्यक्ति जख्मी हो गया। रेलवे पुलिस के जवानों ने घायल व्यक्ति को टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
आज 10 जून की सुबह टनकपुर से खटीमा की ओर जा रही ट्रेन (संख्या-75302) कुछ देर के लिए बनबसा रुकी। ट्रेन में सवार दंपती प्रेम कुमार पुत्र रामकुमार निवासी रसूलपुर, थाना रऊसा, जिला सीतापुर की पत्नी प्रेमा पानी लेने के लिए स्टेशन में उतरी थी। तभी ट्रेन आगे बढ़ गई, प्रेमा के ट्रेन में नहीं चढऩे पर पति प्रेम कुमार ने ट्रेन से छलांग लगा दी। जीआरपी के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने तत्काल प्रेम कुमार को आपत चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.