Sunday Oct 18, 2026

टनकपुर से 250 ग्राम चरस संग आरोपित गिरफ्तार

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ टनकपुर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है।

 

कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम ककरालीगेट बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लोहाघाट की ओर से आ रहे बोलेरो पिकअप (यूपी 26 टी-7479) को रोककर तलाशी ली, तो उसमें सवार मोहम्मद असलम (50) निवासी मोहल्ला हाथीखाना पीलीभीत के पास से पॉलीथिन में पैक कर रखी गई 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह रावत, नासिर हुसैन, कुलदीप सिंह, सूरज एवं सतवंत सिंह शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.