नव निर्वाचित अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में मां श्री पूर्णागिरी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कई बिंदुओं को लेकर DM को पत्र दिया
जिलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
देवभूमि टुडे
चंपावत। मां पूर्णागिरी मंदिर के नव निर्माण की मंदिर समिति की पहल शुरू हो गई है। इसे लेकर आज 3 नवंबर को मां श्री पूर्णागिरी मंदिर समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में डीएम से कलक्ट्रेट में मुलाकात की। कहा कि मां पूर्णागिरी नाभि स्थल के ऊपर निर्मित मंदिर जीर्णशीर्ण हाल में है। इसके मद्देनजर नया निर्माण जरूरी है। डीएम मनीष कुमार ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग के ईई और डीडीएमओ से जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह मुख्य मंदिर के समीप जीर्णशीर्ण हाल के प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर एवं चौरासी माता का मंदिर (मेला स्थल) के भी नव निर्माण का आग्रह किया गया है।

मां श्री पूर्णागिरी मंदिर समिति ने डीएम को दिए पत्र में मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 2027 के सरकारी मेले से पहले ठूलीगाड़ पंपिंग योजना व सिरकुंड पेयजल योजनना को सुचारू करवाने का अनुरोध किया। इसी तरह ककरालीगोट-भैरव मंदिर मोटर मार्ग को यथाशीघ्र शुरू करवाने और भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग की मरम्मत करवाने एवं जाली व काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक पेंटिंग का काम कराने का आग्रह किया गया है।
डीएम मनीष कुमार ने इन तमाम मांगों पर संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम से मिलने वालों में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नंदाबल्लभ तिवारी, सचिव सुरेश चंद्र तिवारी और कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी शामिल थे।

© 2026. All Rights Reserved.