Thursday Sep 17, 2026

पाटी क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक

सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन,

सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज सहित ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बेहतर समन्वय से ही संभव है। ब्लॉॅक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में 16 सितंबर को हुई पाटी क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभाग गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान की दिशा में कार्रवाई करें। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में दिए गए जन प्रतिनिधियों के सुझाव पर तवज्जो दें और यहां उठी समस्याओं का हल अधिकारी तेजी से करें। प्रभारी सीडीओ अजय सिंह ने कहा कि बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने तथा विकास कार्यो की नियमित निगरानी करने को कहा।

पाटी BDC बैठक में बोलते विधायक खुशाल सिंह अधिकारी।

बैठक के दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज सहित ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्च हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सदन के समक्ष रखा। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उठाए गए प्रकरणों पर विभागीय योजनाओं, मौजूदा स्थिति और नियमानुसार की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी।बैठक में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर जोर दिया गया।

मौजूद थे ये अधिकारी और जन प्रतिनिधि:

एपीडी विम्मी जोशी, बीडीओ जेएस कार्की, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता विजय सकरिया, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान एवं जन प्रतिनिधि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.