Thursday Jun 18, 2026

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कुमाऊं प्रभारी अविनाश मेहला न सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया

नीट पेपर लीक, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को घेरा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कुमाऊं प्रभारी अविनाश मेहला ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को यूथ विंग कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक उजागर करने का आह्वान किया। आज 14 जून को लोहाघाट नगर पालिका सभागार में हुई चंपावत जिला कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने नीट पेपर लीक, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

राष्ट्रीय सचिव मेहला ने संगठन विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि संगठन को ऊर्जावान और मजबूत युवाओं को मौका देना चाहिए। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जूही चुफाल और प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी भी मौजूद थीं। बैठक में जिला महासचिव सोनम बोहरा, विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष किशोर माहरा, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष चंचल राम, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र राम, विमलेश थापा, दीपक जोशी, आयुष गोस्वामी, अजय बिष्ट, राहुल बोहरा, सक्षम सिंह, करन धौनी, मनीष गहतोड़ी, प्रियांशु जजरिया, राहुल कुमार, मदन अधिकारी, संजय जोशी, विनोद धौनी, दीपा, ईशु, निशा चौहान, शिखा सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.