Saturday Sep 19, 2026

लंबित प्रकरणों का शीघ्र हो निस्तारण

उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ कुमाऊं मंडल की किच्छा में हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय

चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय से प्रोन्नति नहीं होने पर जताई नाराजगी

देवभूमि टुडे

चंपावत/किच्छा। कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारी संघ ने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय प्रोन्नत नहीं होने पर नाराजगी जताई है। किच्छा मंडी समिति के सभागार में 7 जून को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ ने निदेशालय से जल्द से जल्द कार्मिको के हितों पर निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही अवशेष लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निस्तारण, फील्ड कार्मिकों को वाहन भत्ता अनुमय करने की मांग की गई।

 

बैठक में कार्मिकों की लंबित एसीपी प्रकरण मे बोर्ड द्वारा की गई कार्यवाही पर संतोष जताते हुए निदेशालय का आभार जताया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ने संगठन को मजबूत करने के एकजुटता का आह्वान किया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री के सेवानिवृत्त होने के बाद नए व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की प्रांतीय अध्यक्ष से अपील की गई। मंडलीय महामंत्री नारायण सिंह राणा के संचालन में हुई बैठक में विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,हल्द्वानी इकाई के नवीन मठपाल, मंडलीय कोषाध्यक्ष सरिता आर्या, संगठन मंत्री कीर्ति जोशी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय सहित सभी इकाई के पदाधिकारी मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.