चंपावत में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की बैठक में तैयारियों पर मंथन
आसपास के स्कूली बच्चे और ग्रामीण भी करेंगे शिरकत
देवभूमि टुडे
चंपावत। पतंजलि योग समिति 21 जून को अंतर्रांष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मुड़ियानी के जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। ये निर्णय भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी लोकमणि पंत की अध्यक्षता में जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज 14 जून को हुई पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की बैठक में लिया गया।


पतंजलि योग समिति पिछले दो वर्ष से मुड़ियानी में आयोजित कर रही है। कहा गया कि आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में सुबह 6 बजे से योग कार्यक्रम होगा। इसके लिए योग साधक गिरीश चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह मेहरा, सुरेश चंद्र तिवारी, शंकर दत्त, चंद्रशेखर आदि स्थानीय योग साधकों ने निकटस्थ बच्चों और लोगों से संपर्क करेंगे। योग कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को भी न्यौता दिया जाएगा। समिति के जिला कार्यकारिणी के सदस्य 20 जून को शाम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति देंगे एवं 21 जून को समिति के पदाधिकारी सुबह 5.30 बजे तक पहुंचेंगे।
बैठक में कहा गया कि जिला स्तर पर कार्यकारिणी के हर सदस्य एक-एक सहयोग शिक्षक बनाने के लिए प्रयास करेगा। बैठक में दो योग साधकों रोहन पंगरिया और दिव्यांशु पंगरिया के अग्रिवीर के रूप में चयनित होने पर समिति ने शुभकामनाएं दीं। बैठक में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजेंद्र गहतोड़ी, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, जनार्दन चिल्कोटी, कमलकांत जोशी, मोहन गिरी, रमेश चंद्र पुनेठा, चंद्रशेखर फुलारा, दीपक महर, रमेश सिंह महर, जीत सिंह बोहरा, आशीष महर, कपिल बोहरा, चंद्रप्रकाश पुनेठा, सुरेश तिवारी, शंकरदत्त फुलारा, देवेंद्र सिंह मेहरा, गिरीश चंद्र पंत, रोहन पंगरिया आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.