Monday Aug 3, 2026

मतदाता तक हर हाल पहुंचे नोटिस: DM

मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के DM ने दिए निर्देश

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक में हुई समीक्षा

देवभूमि टुडे

चंपावत। DM मनीष कुमार ने बूथ स्तर पर नोटिस वितरण, सुनवाई की प्रगति तथा आ रही व्यावहारिक समस्याओं की समीक्षा की। आज 2 अगस्त को ERO (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों) और AERO (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों) के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सुनवाई से एक दिन पूर्व सभी जरूरी अभिलेखों एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर लिया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न

करना पड़े। कहा गया कि यदि किसी मतदाता तक पहली बार में नोटिस नहीं पहुंच पाता है, तो पुन: नोटिस जारी किया जाए। अगर जरूरत पड़े, तो नोटिस चस्पा किए जाएं एवं परिवारजनों एवं पड़ोसियों से संपर्क कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाए।

उन्होंने सभी ERO को जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। DM ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई -बुक ए कॉल विद BLO-सुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि इसके जरिए मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान आसान एवं पारदर्शी तरीके से कराया जा सकता है।

बैठक।

बैठक के दौरान SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप प्रकाशन के बाद विभिन्न श्रेणियों के मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले जरूरी अभिलेखों, बूथवार सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, मतदाता सूची के शुद्धिकरण आदि की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ADM केएन गोस्वामी ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 57261 नोटिसों में से 54455 (95.10 प्रतिशत) नोटिसों का वितरण किया जा चुका है। साथ ही प्रकरणों में बूथ स्तर पर सुनवाई एवं सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। बैठक में SDM बीसी पंत व नीतू डागर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी सहित सभी ERO एवं AERO वर्चुअल माध्यम से मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.