लोहाघाट में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ की बैठक
सेहतमंद जीवनशैली की आधारशिला है योग :उत्तराखंड प्रभारी डॉ. भास्कर ओली
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के उत्तराखंड प्रभारी डॉ. भास्कर ओली ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला है। लोहाघाट सैनिक विश्राम गृह में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ के संयोजन में आज 1 फरवरी को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।
बैठक में पूर्व सैनिकों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से पतंजलि योगपीठ से जुड़कर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने की अपील की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए निःशुल्क योग शिविर करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया। इससे अधिक से अधिक लोग योग क का लाभ उठा सकेंगे। भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव ने योग कक्षाओं के संचालन के लिए निःशुल्क हॉल उपलब्ध कराने और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के समापन पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। लोगों ने स्वास्थ्य, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
खष्टी बल्लभ पांडेय एवं राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ने चंद्र प्रकाश पुनेठा, एचएस रावत, कैप्टन केके जोशी, पारस बोरा, मोहन गिरी, विक्रम सिंह अधिकारी, पीतांबर पांडेय, मदन सिंह धौनी, सूरज पांडेय, बलवंत सिंह, राहुल पांडेय, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, कैप्टन इंद्र सिंह, मोहन राम, राजेंद्र पुनेठा, हयात सिंह तड़ागी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.