Monday May 11, 2026

ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में हुआ निर्णय

देवभूमि टुडे

चंपावत। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मुखर है। एसोसिएशन 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखेंगे। आज 10 मई को इसे लेकर मेडिकल एसोसिएशन के चंपावत जिला इकाई ने मेडिकल स्टोर्स के संचालकों से संपर्क किया।

चंपावत में 10 मई को भुवन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल स्टोर्स के संचालकों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग की है। कहा कि कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर एसोसिएशन 20 मई को चंपावत जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखेगा। बैठक में नरेंद्र नेगी, चेतन वर्मा सहित कई मेडिकल स्टोर्स के स्वामी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.