Thursday May 21, 2026

ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज चंपावत जिले में बंद हैं तमाम मेडिकल स्टोर

देवभूमि टुडे

चंपावत। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स ने आज 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखे। ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर चंपावत जिले के तमाम मेडिकल स्टोर्स में ताले लटके रहे। इस वजह से जरूरतमंदों को दवा पाने के लिए मुश्किलात का सामना करना पड़ा।

हड़ताल के चलते बंद चंपावत के मेडिकल स्टोर।

चंपावत के प्रमुख औषधि स्वामी हरीश चंद्र खर्कवाल ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ने चंपावत जिले में ये निर्णय लिया है। चंपावत जिले के 200 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स आज बंद रहे। यहां तक कि जन औषधि केंद्रों में भी ताले लटके रहे। मेडिकल स्टोर्स संचालक ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने सहित कई मांगों को लेकर पिछले काफी समय से मुखरता से आवाज उठा रहे हैं। मनोज पांडेय, सुनील खर्कवाल, ललित जोशी, चेतन वर्मा, डीके राय सहित तमाम केमिस्ट का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों का असर मेडिकल स्टोर्स से लेकर आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं औषधि निरीक्षक हर्षिता का कहना है कि इमरजेंसी और जरूरतमंद मरीजों को दवाओं को लेकर दुश्वारी न हो, इसके लिए वैकल्पिक उपाय किए गए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.