Sunday Jun 14, 2026

ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज चंपावत जिले में बंद हैं मेडिकल स्टोर

देवभूमि टुडे

चंपावत। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से नाराज केमिस्ट्स ने आज 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखे। चंपावत जिले के तमाम मेडिकल स्टोर्स में भी ताला लटका रहा। चंपावत के प्रमुख औषधि स्वामी हरीश चंद्र खर्कवाल ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ने चंपावत जिले में ये निर्णय लिया है।

 

हरीश चंद्र खर्कवाल।

चंपावत जिले के 70 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स आज बंद हैं। मेडिकल स्टोर्स संचालक ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने सहित कई मांगों को लेकर पिछले काफी समय से मुखरता से आवाज उठा रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.