Sunday Mar 1, 2026

UKSSSC ने घोषित किया आरक्षी जनपदीय पुलिस और PAC/IRB की शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का परिणाम

चंपावत जिले से आवेदन कर चयनित हुए 77 पुरुष अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 2 व 5 मार्च को होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत। आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और PAC/IRB (पुरुष) की शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का परिणाम UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को हुई थी। कल 27 फरवरी को घोषित परिणाम के बाद चंपावत जिले से आवेदन कर चयनित हुए 77 पुरुष अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 2 मार्च से शुरू होगा।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य व चिकित्सा परीक्षण 2 मार्च एवं 5 मार्च को होगा। ये परीक्षण चंपावत पुलिस लाइन में होगा। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के अलावा 4 पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9411112984 पर संपर्क करने को कहा गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.