Wednesday Nov 4, 2026

बाराकोट की घटना, आत्महत्या का अंदेशा

बिहार के चंपारण का रहने वाला है मृतक पिंटू पटेल

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र में एक मैकेनिक फंदे से लटका मिला।  मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव निकालने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक बाराकोट स्थित एक वर्कशॉप के मैकेनिक पिंटू पटेल (32) निवासी चंपारण (बिहार) का शव आज 21 जून की शाम घर में फंदे से लटका मिला। पिंटू पटेल यहां अपने जीजा के साथ रहकर काम कर रहा था। बताया जाता है कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। चंपावत की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कल 22 जून को पोस्टमार्टम किया जाएगा।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.