क्वेरालाघाटी के घुरचुम की माया कांडपाल ने कठिन हालात में इंटर बोर्ड में 86.60% अंक हासिल किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिले के सुदूर क्वेरालाघाटी के घुरचुम की इंटर की छात्रा माया कांडपाल ने कमाल किया है। कल घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में GIC पाली की इस छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बीच इंटर में 86.60% अंक प्राप्त किए हैं। वे अपनी कामयाबी का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को देती हैं।
पिता भुवन चंद्र कांडपाल और मां उमा देवी की बेटी माया IAS अफसर बनने का ख्वाब देखती हैं। उनका कहना है कि वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करेंगी। माया कांडपाल को 3 विषयों में 90% या उससे अधिक अंक मिले है। हिंदी व इतिहास में 91 और अर्थशास्त्र में 90% अंक मिले है।
© 2026. All Rights Reserved.